स्ट्रीट डाग का कराया गया उपचार | #NayaSaveraNetwork

Naya Savera Network

 


नया सवेरा नेटवर्क

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के भाई संतोष श्रीवास्तव ने सोमवार को घायल पड़े एक स्ट्रीट डाग का डा. आलोक सिंह पालीवाल के आवास पर उपचार कराया। बताया गया कि उक्त स्ट्रीट डाग सबरहद गांव में सोमवार पूर्वाह्न कार की चपेट में आकर घायल हो गया। सुबह से कराह रहे डाग के बारे में जब जानकारी सन्तोष को हुई तो शाम को उसे सेण्ट थामस रोड स्थित डाक्टर पालीवाल के पास लाये जहां उसके पैर का  प्लास्टर लगाकर निःशुल्क उपचार कर चिकित्सक द्वारा उसे छोड़ दिया गया। मामले में डा. पालीवाल ने बताया कि डाग के दाएं पैर का फीमर बोन टूट गया है। प्लास्टर लगा दिया गया है। वह सही हो जाएगा। सभी इस तरह के कार्यों की सराहना करते दिखे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!