Jaunpur : ​भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बांटा कंबल

Team NSN

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गौराबादशाहपुर द्वारा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के निर्देश पर इस भीषण ठंड को देखते हुए असहाय एवं जरूरतमंदों में 200 कंबल का वितरण किया गया। प्राचीन शिव मंदिर बंजारेपुर, गौराबादशाहपुर में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हितों के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। संचालन महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रियांशु साहू, तनशीत अहमद शानू, अजीत सोनकर, सर्वेश अग्रहरि, आमोद गुप्ता, टीटू जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, संदीप जायसवाल, सुजीत सोनकर, शाहिद, बल्ली सोनकर अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक नबी अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!