जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने किसानों से कहा कि वर्तमान में तापमान में गिरावट एवं आर्द्रता वृद्धि के कारण रबी फसलों में लगने वाले सामयिक कीट/रोग लगने की सम्भावना बढ गयी है जिसको दृष्टिगत रखते हुए बचाव एवं प्रबन्धन हेतु फसलावर सुझाव एवं संस्तुतियां निम्नलिखित हैं। उन्होंने बताया कि सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली (पी0सी0एस0आर0एस0) कृषि विभाग कृषि रक्षा अनुभाग द्वारा फसलों में लगने वाले कीट/रोग सम्बन्धी समस्याओ के त्वरित निदान के लिए एक व्हाट्सप्प नम्बर क्रमश 9452247111, 9452257111 उपलब्ध कराये गये हैं। कृषक अपनी फसल सम्बन्धी समस्याओं को व्हाट्सप्प/एस0एम0एस0 के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके अन्तर्गत प्राप्त समस्याओं का समाधन निर्धारित समय सीमा 48 घंटे में किया जाता है।
0 Comments