Navi Mumbai : नवी मुंबई में साध्वी ऋतंभरा की कथा का भव्य आयोजन

Naya Savera Network

नवी मुंबई। खारघर में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन श्रीमती राजकुमारी जगदीश प्रसाद कसेरा वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित किया गया है। कथाव्यास वात्सल्य मूर्ति परम पूज्या दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा के श्रीमुख से कथा पाठ किया जाएगा। श्रीधाम वृंदावन सेंट्रल पार्क ग्राउंड गुरुद्वारा / टाटा मेमोरियल अस्पताल के सामने प्लॉट नं. 1 सेक्टर 29 खारघर नवी मुंबई में कथा होगी। यह जानकारी जगदीश प्रसाद कसेरा, कन्हैया जगदीश प्रसाद कसेरा, लोकेश जगदीश प्रसाद कसेरा ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।
जगदीश प्रसाद कसेरा ने बताया कि पूज्य श्रीस्वामी समर्थ रामदास जी महाराज संस्थापक, संरक्षक श्री सीताराम आश्रम बलसाड़ गुजरात की सादर उपस्थिति रहेगी। 14 दिसंबर को सुबह साढ़े 9 बजे खारघरचा राजा सेक्टर 12 से कथास्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन मध्यान्ह 3 बजे से सायं 6 बजे तक कथा चलेगी और श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य बताया जाएगा। 15 दिसंबर को श्री शुकदेव प्रसंग, श्री नारद चरित्र, भीष्म कुन्ती स्तुति, 16 दिसंबर को सती प्रसंग, ध्रुव प्रसंग, श्री प्रहलाद कथा, 17 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्म महोत्सव, श्री कृष्ण बाल लीला, 18 दिसंबर को गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!