​Jaunpur : गरीबों की सेवा पुनीत कार्य : डीएम

Team NSN

  • वृहद स्तर पर लगभग छह हजार कंबल वितरित
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर।
स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के बगल बगीचे में गुरुवार ब्लॉक प्रमुख अनिता सुरेंद्र शुक्ला की ओर से वृहद स्तर पर लगभग छह हजार कंबल वितरण और स्वास्थ्य शिविर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कुल 88 ग्राम पंचायतों से आए गरीब, विधवा, असहाय, वृद्ध, विधवा, दिव्यांग जैसे जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह में बतौर मुख्यातिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र रहे तथा विशिष्ट अतिथि में पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र सिंह, सीएमओ लक्ष्मी सिंह, एसडीएम कुणाल गौरव व बीडीओ वर्षा बंग रही। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीपप्रज्वलन कर शुरू किया।
डीएम ने कहा कि ठंड को देखते हुए शासन ने गरीबों को कंबल दिए जाने की व्यवस्था इस साल भी की है, लेकिन सक्षम लोगों को भी इस पुनीत कार्य में आगे आने से बड़ा बल मिलता है। उन्होंने 51 गरीब महिलाओं को अपने हाथों से महिलाओं को अपने हाथ से कंबल ओढ़ाया तथा ठंड से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनपद सहित बरसठी की माटी की प्रशंसा करते हुए प्रमुख द्वारा बरसठी ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनाने की दिशा में कर रहे कार्य के प्रयासों की अत्यंत ही सराहना किया।
उन्होंने कहा कि गरीबों को कंबल उपलब्ध कराना अत्यन्त ही पुनीत कार्य है। इस कार्य में सभी का सहयोग होना चाहिए। इसमें सभी को बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाते हुए जरूरतमंदों एवं गरीबों का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम के आयोजन से एकमुश्त ही गरीबों को कंबल मिला जो उन्हें ठंड से निजात दिलाने में काफी उपयोगी होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यों में सभी को अपनी भागीदारी निभाने की अपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि गरीबों एवं जरूरतमंदों को उनके अभावग्रस्त जीवन में हम सभी को मदद करना चाहिए। समारोह के पूर्व जिलाधिकारी ने ब्लॉक मुख्यालय पर रंगाई-पुताई, स्वच्छता, कार्यालयों के रखरखाव, ट्री गार्ड, नछत्र वाटिका और नौ ग्रह वाटिका का निरीक्षण करके प्रसन्नता जाहिर की। समारोह का संचालन शिक्षक पंकज दुबे ने किया।
अंत में समारोह के मुख्ययोजन सुरेंद्र शुक्ला व प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने आए हुए हजारों आगन्तुकों के प्रति हाथ जोड़कर अपना आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, भाजपा वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव मिश्रा, ब्रह्मदेव तिवारी, मनोज सिंह, राकेश शुक्ला, नितेश पाठक, कैलाश उपाध्याय सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!