Jaunpur : ​कस्तूरबा विद्यालय का महिला आयोग की सदस्य ने किया निरीक्षण

Team NSN

फैज अंसारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने मंगलवार को धर्मापुर ब्लाक मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से प्रश्न पूछे साथ ही हास्टल की व्यवस्था भी देखी। मेस और परिसर का भी निरीक्षण किया। वार्डेन शशिरानी से जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने बीआरसी और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बीईओ राजेश कुमार वैश्य भी रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!