​Jaunpur : खेत की बाड़ में लगा बांस उखाड़ने को लेकर हुई मारपीट में 5 घायल

Team NSN

  • दोनों पक्षों से 8 के खिलाफ केस दर्ज
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर।
कोकना गांव में फसलों की सुरक्षा को लेकर लगाए गए झटका मशीन की बल्ली उखाड़े जाने के मामले में 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट में 5 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि गांव निवासी समावती देवी का आरोप है कि उनके घर के बगल धर्मेंद्र उपाध्याय की चक है जिसे नंगे तार से घेर झटका मशीन लगाए हुए है। मेड़ पर लगे बांस के 3 पायों को किसी ने उखाड़ दिया। जिसको लेकर धर्मेन्द्र उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, सुभाष और मोतीचंद उपाध्याय उसके घर पहुंच अपशब्द बोलने लगे। आरोप है कि मना करने पर मारपीट करने लगे जिसमें वह और उसकी देवरानी तथा देवर को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र उपाध्याय का आरोप था कि बांस के पायों के उखाड़े जाने की सूचना पर वे पूछताछ को गये थे। तभी समावती, उनके पति गुलाबचंद, सुमन और प्रेमचंद गुप्ता हम लोगों को निशाना बना कर ईंट पत्थर फेंकने लगे जिसमें हम और छोटा भाई विवेक को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों तरफ से लगाए गए आरोप के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!