​Jaunpur : बालक वर्ग 1500 मीटर की दौड़ में प्रियांशु ने मारी बाजी

Team NSN

बालिका वर्ग 100 मीटर में खुशी ने लहराया परचम
विनय सिंह
चंदवक, जौनपुर। आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी में आयोजित स्व. राम बहाल यादव स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता में 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में प्रियांशु कुमार प्रथम व विवेक यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में प्रियांशु कुमार प्रथम व अनीस अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में खुशी विश्वकर्मा ने प्रथम व शिखा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक बालिका वर्ग में महिमा प्रथम व शिप्रा बरनवाल द्वितीय, जेवलिन थ्रो बालक वर्ग में आशुतोष कुमार प्रथम व अखिल कन्नौजिया द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त सीडीओ रामधनी राम ने विजेता व उपविजेता को पुरस्कार प्रदान किया। खेल प्रतियोगिता से पूर्व सलोनी, गौरी, रिया, लाडो ने स्वागत गीत के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रा शिप्रा बरनवाल ने छात्रों की समस्या पर अपना विचार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य गजराज सिंह ने खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन खेल प्रशिक्षक देवेंद्र यादव व साहब चौबे ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह, पूर्व प्रबंधक राम नारायण सिंह, कालिका सिंह, शोभनाथ सिंह, डॉ. गोपाल चौबे, सुनील सिंह, दिनेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!