अंधा मोड़ बना एक्सीडेंट स्पॉट

Team NSN

'दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र' का लगाया जाए बोर्ड
सुजानगंज, जौनपुर।
क्षेत्र के सुजानगंज से बीरापुर मार्ग पर भुंईधरा बेलवार गांव के मोड़ पर आये दिन दुघर्टना घट रही है, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई लोग अभी भी बिस्तर पर पड़े हुए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से इस मोड़ का नाम दुर्घटना वाला मोड़ पड़ता जा रहा है। मनोज कुमार श्रीवास्तव, सत्यम तिवारी, पुष्कर मिश्रा जैसे कई लोगों ने बताया कि जो बाहर से लोग इस मार्ग पर वाहन द्वारा यात्रा करते हैं उन्हें अंधे मोड़ की जानकारी नहीं होती है। सड़क के आसपास घनी झाड़ियां के चलते यहां पर मोड़ दिखाई भी नहीं पड़ता है, जिससे बार-बार घटनाएं घटित हो रही है। मोड़ के दोनों तरफ साफ-सफाई तथा सड़क के दोनों तरफ ब्रेकर बनाने के साथ ही 'दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र' का रेडियम डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए ताकि रात्रि समय में भी दिखाई दे। पीडब्ल्यूडी अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत करते हुए वहां पर दो ब्रेकर एवं रेडियम डिस्प्ले बोर्ड लगवा दिया जाएगा। अंधे मोड़ के चलते हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!