#JaunpurLive : भारत विकास परिषद शौर्य ने भारतीय नववर्ष का किया अभिनन्दन

Team NSN


जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में नवदुर्गा शिव मन्दिर सद्भावना पुल के पास स्थित विसर्जन घाट पर सभी सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से विक्रम् संवत 2081 भारतीय नववर्ष का स्वागत भगवान सूर्य की प्रथम किरण को अर्घ्य देकर किया गया। सभी सदस्य पात्र में जल एवं पुष्प लेकर भगवान सूर्य को अर्पित किये। संस्थाध्यक्ष डॉ. सन्दीप पाण्डेय ने बताया कि चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से भारतीय नववर्ष का प्रारम्भ होता है, इसलिये भारत विकास परिषद शौर्य के नये कार्यकाल की शुरूआत भी आज ही के दिन से होती है। उन्होंने सभी सदस्यों को नववर्ष की बधाई देते हुये ईश्वर से प्रार्थना किया कि आने वाला यह वर्ष सभी के जीवन में खुशी व समृद्धि लेकर आये। मार्गदर्शक मण्डल सदस्य डा. राम नारायण सिंह एवं डा. शैलेश सिंह ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष भी डॉ. सन्दीप के नेतृत्व में संगठन निश्चित ही नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। सचिव डा. आनन्द प्रकाश, उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय व जनार्दन पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में आने वाले कार्यक्रमों के विषय में बताया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरि, डा. शिल्पी सिंह, राजेश कुमार, प्रमोद सैनी, डा. प्रभाकर सिंह, जयशंकर सिंह, प्रमोद शुक्ल, डा. आशुतोष, डा. अनिल सिंह, समशेर बहादुर पाल, सुनील सिंह, अमरेश पाठक, प्रशान्त सिंह लकी, आनन्द अस्थाना, आशुतोष राय, दया निगम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक पंकज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!