#JaunpurLive : 100 यूनिट बिजली एवं 1 करोड़ युवाओं को देंगे रोजगार: अशोक सिंह

Team NSN


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने गुरूवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि हमारी पार्टी से एक प्रत्याशी जीत की ओर है और जल्द ही खाता खुलने वाला है। हमारी पार्टी कर्नाटक के एक प्रत्याशी की बगैर चुनाव लड़े ही जीत पक्की होने वाली है। हमारी पार्टी की अगर सरकार बनती है तो विकास की तस्वीर कुछ और ही होगी। उन्होंने कहा कि न हम नोटबंदी करेंगे और न ही किसी तरीके से जनता को तकलीफ पहुंचाने का काम करेंगे, बल्कि हम सीधे तौर पर भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे। 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। जौनपुर को जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज, सड़क, शौचालय, मां शीतला चौकिया धाम को अयोध्या में बन रही मंदिर की तर्ज पर सुंदरीकरण करवाने का काम करेंगे। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लाने की बात कही थी लेकिन आतंकी दाऊद इब्राहिम अभी तक भारत नहीं आया। यदि हमारी सरकार आती है तो भारत की जेल में दाऊद इब्राहिम बन्द मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी डा. सत्येन्द्र सिंह के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!