#JaunpurLive : शराब पीने से मना करने पर मार दी गोली, हो गयी मौत

Team NSN


गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित आजमगढ़—जौनपुर मार्ग पर चोरसंड गांव में बने लकी ढाबा पर बीती रात लगभग 12 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। इस घटना में बदमाशों ने 24 वर्षीय युवक शहजाद पुत्र अनवर अहमद निवासी लाल दरवाजा थाना शहर कोतवाली की गोली मारकर हत्या कर दिया। ढाबा संचालक एजाज उर्फ पप्पू है जो शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मधारे टोला का निवासी बताया गया। मृतक शहजाद ढाबा संचालक का भांजा है। घटना की खबर मिलने पर गौराबादशाहपुर पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी केराकत घटनास्थल पर पहुँच गये। वहीं घायल शहजाद को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर सुरक्षा का पहरा भी लगा दिया गया है। घटना के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी केराकत ने बताया कि रात के समय 3—4 की संख्या में बदमाश आये और ढाबे पर बैठकर शराब पीने लगे। शहजाद ने शराब पीने से मना किया तो सभी उठकर चले गये। फिर वापस लौटे और शहजाद को गोली मार दिया। घटना के बाबत पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीओ की मानें तो पुलिस ने गोली मारने वालों में से किसी एक को चिन्हित कर लिया है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!