उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की बैठक सम्पन्न | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
चयन बोर्ड की परीक्षा पास कर आये सैकड़ों शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहींः धर्मेन्द्र कुमार देव
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के जिलाध्यक्ष राजकेशर यादव ने कार्यालय पर बैठक करके बताया कि नवचयनित अधिकांश शिक्षकों को विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण नहीं कराये जाने पर प्रदेश नेतृत्व धर्मेन्द्र कुमार देव के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा हजारों चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के तमाम जनपदों में प्रबन्धकों द्वारा नियुक्ति पत्र निर्गत कर कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर की जा रही हीला-हवाली और तरह-तरह के बहाने बनाते हुए शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान करने पर सरकार द्वारा सख्त कदम न उठाने पर नाराजगी जतायी गयी। साथ ही सभी जिला इकाई के पदाधिकारियों से कहा गया कि चयन बोर्ड द्वारा चयनित जिन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही हैं, उनसे सम्पर्क करते हुये कहा जाय कि उनकी नियुक्ति संघ करवायेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि जब पद के सापेक्ष उनका चयन हुआ है तो प्रबन्धक को उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर कार्यभार ग्रहण कराना होगा। भले ही इसके लिए संगठन को जिला विद्यालय निरीक्षक और जिलाधिकारी से होते हुए शासन तक संघर्ष करना पड़े। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रबन्धकों को पत्र जारी कर नवचयनित प्रवक्ता/सहायक अध्यापक को कार्यभार ग्रहण कराकर डीआईओएस कार्यालय में हधोहस्ताक्षरी को सूचित करने के लिए 7 दिसम्बर तक का समय दिया है। इस अवसर पर जिला मंत्री रामसूरत वर्मा, कोषाध्यक्ष राम नरायन बिन्द, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. चन्द्रसेन, जिला संरक्षक डा. सुनील कान्त तिवारी, सुदीप सिंह, संगठन मंत्री डॉ. नगेन्द्र, अजीत चौरसिया, अशोक द्विवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री राम सूरत वर्मा ने किया।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xZMSAK


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!