तीन चौथाई बहुमत से फिर बनेगी यूपी में भाजपा की सरकार:राजनाथ | #NayaSaberaNetwork

तीन चौथाई बहुमत से फिर बनेगी यूपी में भाजपा की सरकार:राजनाथ | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
प्रदेश की जनता बूआ, बबुआ को नहीं चाह रही है बाबा को
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में रक्षा मंत्री ने अध्यक्षों को दी जीत की टिप्स
जौनपुर। देश के रक्षा मंत्री एवं काशी, अवध बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के प्रभारी राजनाथ सिंह ने यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बूथ अध्यक्षों को 2022 में विधानसभा चुनाव जीतने का टिप्स दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में 2022 में तीन चौथाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता बूआ और बबुआ को नहीं बाबा को दोबारा चाह रही है। वह शनिवार को टीडीपीजी कालेज के मैदान में 16 जनपदों से आये बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार मंे सेना को खुली छूट दी गई है। उनके हाथों को बांधा नहीं गया है। कहा कि कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्षों की बदौलत ही 2017 में भाजपा की उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनी थी और 2022 में एक बार फिर जनता भाजपा की सरकार देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत देश दुनिया में मुफ्त अन्न वितरण करने वाला पहला देश है। कोरोना काल में गरीबों बेसहारों को मुफ्त में दिया जा रहा राशन अब होली त्योहार तक दिया जायेगा। यह सब अन्नपूर्णा माता की देन है जिनकी एक सौ बीस साल देश के प्रधानमंत्री ने दूसरे देश से अन्नपूर्णा माता की प्रतिमा को लाकर बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित कराया। श्री सिंह ने योगी सरकार की जमकर प्रशंसा की कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार से नियंत्रण किया उसकी प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन कर रहा है। यह मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि साढ़े चार साल की योगी सरकार में किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा और भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये गये। योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को बेहतर करके प्रदेश से गुंडा राज को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता के आंख में धूल झोंक कर राजनीति करने के बजाय जनता से आंख मिलाकर राजनीति करने में विश्वास रखते हैं। भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की बदौलत बनी है। चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में वही वादे किये जायें जिसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी देश और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो जो वादे किये गये थे कश्मीर से 370 हटाने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करने का उसे पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उभरा है।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3cVlZ7e


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments