महिलाएं मतदान अवश्य करेंः डा. अंकिता राज | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत की आधी आबादी महिलाएं हैं जो भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। जौनपुर में महिलाओं की संख्या ज्यादा है पुरुषों कि तुलना में। 1000 पुरुष के लिये 1018 महिलाएँ हैं लेकिन पुरुष मतदाता ज्यादा हैं। आज की कुछ महिलाएं वोट नहीं देतीं लेकिन पता है कि सालों पहले विश्व के हर कोने में कुछ महिलाओं ने जंग लड़ी थी कि उन्हें पुरुषों कि बराबरी का हक प्राप्त हो। सबको अपना और देश का भविष्य तय करने का हक है। उक्त बातें जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी जौनपुर की पत्नी डा. अंकिता राज ने कही। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को पसंद नहीं था कि जो इंसान गद्दी पर बैठा है वह शोषण करता रहे। जो महिलाएं मतदान का अधिकार मांगती थीं, उन्हें धक्का दिया जाता था, हाथ मरोड़ा जाता था, मारा-पीटा जाता था, बैनर छीन लिया जाता था और भी तड़पाया जाता था। फिर भी वे हार नहीं मानती थीं और अपना हक मांगने जाती थीं। जब हमारा भारत देश आजाद हुआ तब महिलाओं को मतदान करने का हक प्राप्त हुआ। यह महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कदम था। उन महिलाओं की मेहनत के कारण आज आप लोगों तक हर लाभ सरकार पहुँचाती है और जो आपको बराबरी का हिस्सा नहीं देते, वे कड़ी सजा के हकदार हैं। बस आपके कदम उठाने कि देर है। कई महिलाएं तो कुछ घर के पुरुषों के जैसे यह मानती हैं कि उन्हें वोटे करने का हक ही नहीं है, क्योंकि उनका दायरा सिर्फ चहारदीवारी तक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं, नियंत्रण और संतुलन बनाते हैं। वे पूरे समाज में जानकारी वितरित करते हैं। सबके हित में विशेष रुचि पर निवेश का ध्यान करवाते हैं। राजनीतिक दलों की मदद से निर्णय जल्दी आता है। वह कहावत याद है कि एक गंदी मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। यदि आप वोट देंगे तो ‘गंदी मछली’ चुने जाने कि संभावना घट जाती है। कछुए-खरगोश की कहानी में कछुआ धीरे-धीरे दौड़ जीतता है। वैसे ही यदि आप आज वोट देंगे तो उसका फएदा आपकी अगली पीढ़ी को ज्यादा दिखेगा, विकास होगा। धीरे-धीरे आप दौड़ जीत जाएंगे। आप उपहार देंगे अपने बच्चों को उनके बेहतर कल का, आपके द्वारा चुने गए अच्छे लोगों द्वारा। यदि सूची में आपको कोई भी नामांकित व्यक्ति पसंद नहीं है तो सबसे नीचे ‘नोटा’ का बटन दबा सकते हैं। इससे नामांकन पर लोगों का ध्यान जाएगा। अन्त में उन्होंने कहा कि आज ही मतदाता सूची में अपना नाम डलवाएं, क्योंकि आपकी अगली पीढ़ी को और इस देश को आपकी जरूरत है। आज लाइन में लगकर थोड़ी मेहनत कर ली तो आप इतिहास रच देंगी। खूबसूरत देश के लिए खूबसूरत कदम उठाएं और वोट दें।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3nX64eX


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments