झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। त्रिकौलिया गाँव में छह दिन पूर्व खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय आपूर्ति चालू कर दिये जाने से करेंट से झुलसे एक प्राइवेट लाइनमैन ने शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही स्वजनो में कोहराम मच गया। शव घर आते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। पिलकिछा गाँव के नकबी पुरवा निवासी 29 वर्षीय कमलेश बिंद पुत्र गोरेलाल लगभग आठ वर्षो से संविदा पर प्राइवेट लाइनमैन का काम करते थे। बीते 6 नवंबर को वह शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहे थे तभी किसी ने विद्युत आपूर्ति चालू कर दी। जिससे वह झुलसकर नीचे जमीन पर आ गिरे। खंभे से गिरने के कारण उनके गले और कंधे की हड्डी भी टूट गयी थी। उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ हालत में सुधार न होने पर परिजन आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहाँ उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। 

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad




*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3F5cyhs


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments