संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी:डा.ओपी सिंह | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
17 नवंबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
जौनपुर। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक डा.ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।  इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि संचारी रोग वे रोग है जो छुआ छूत द्वारा एक से दूसरे में फैलते हैं। समाज में जागरूकता लाने के लिए लोगों को उनके प्रभावित होने से बचाने के लिए संचारी रोग पखवारा बीते 18 अक्टूबर से आगामी 17 नवंबर तक मनाया जा रहा है। जिससे जन-जन तक इस रोग से बचने के उपाय और क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इस तरह का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा.वंदना सिंह, उप प्रबंधक श्रीमती मधुलिका सिंह, अमित प्रकाश सिंह, पवन प्रकाश सिंह, जगदीश सिंह, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती छाया सिंह, दिनेश दूबे, मंजू श्रीवास्तव, रेखा सिंह, अरूण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565* Ad
Ad



*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3vZ8BaJ


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!