साहित्यिक मंच काव्यांजलि द्वारा साप्ताहिक कवि सम्मेलन संपन्न | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक,सांस्कृतिक, सामाजिक राष्ट्रीय संस्था काव्यांजलि पटल के तत्वाधान में 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2021 तक एक साप्ताहिक कवि सम्मेलन का समापन हुआ। जिसकी अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कवियत्री एवं संस्थापिका शालिनी मिश्रा- गाजियाबाद ने की। इस मंच की एक विशेषता यह रही कि विगत वर्षों से देश के तमाम सुप्रसिद्ध गीतकारों, गजलकारों,साहित्यकारों को काव्यांजलि पटेल की संचालिका शालिनी मिश्रा ने सुप्रसिद्ध साहित्यकारों को आमंत्रित कर पटल को गौरवान्वित किया है। साहित्य की सेविका शालिनी मिश्रा के द्वारा साहित्य के क्षेत्र में एक सराहनीय कार्य है। उसी कड़ी में 1 अक्टूबर 2021 को ठाणे मुंबई महाराष्ट्र से वरिष्ठ साहित्यकार नागेंद्र नाथ गुप्ता को आमंत्रित किया तथा 2 अक्टूबर 2021 को उन्नाव उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ साहित्यकार आर पी वर्मा सरस तथा 4 अक्टूबर 2021 को अबू हलीफा- कुवैत से सुप्रसिद्ध कवियत्री संगीता चौबे पंखुड़ी को आमंत्रित कर पटल को गौरवान्वित किया। साहित्यिक पखवाड़े की कड़ी में 5 अक्टूबर 2021 मंगलवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें गोष्टी की अध्यक्षता जयपुर राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार विनय कुमार अंकुश ने की तथा मंच का संचालन कानपुर से वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर गोविंद नारायण शांडिल्य ने की। आमंत्रित साहित्यकारों में कोटा राजस्थान से गजलकार चांद शेरी, मुंबई से सुप्रसिद्ध कवियत्री मीरा त्रिपाठी पांडे, गोपालगंज बिहार से सुप्रसिद्ध कवियत्री गीता द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपनी अपनी विधाओं,अपनी अपनी रचनाओं से श्रोताओं,साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में संस्थापिका शालिनी मिश्रा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और सम्मान पत्र देकर सभी को सम्मानित किया तत्पश्चात कवि सम्मेलन का समापन किया। यह खबर साहित्य पटल से जुड़े हुए साहित्यकार, कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप ने मुंबई से दी।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ae8nT3


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!