छिनैती का आरोपी थाने से फरार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकलां,जौनपुर। क्षेत्र के गैरवांह गांव निवासी एक व्यक्ति से छिनैती का आरोपी सोमवार  रात थाने से फरार हो गया। पूरी रात तलाश के बावजूद वह दोबारा पुलिस के हाथ नहीं लगा। जानकारी के अनसार गैरवांह निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को पड़ोस के ही एक युवक पर 50 हजार नगदी छीनने का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ करने लगी। अभी मामला सुलझ भी नहीं पाया था कि सोमवार रात आरोपी थाने से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस  हैरान हो गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला छिनैती का नहीं बल्कि लेनदेन को लेकर मारपीट का था। आरोप लगाने वाला व्यक्ति हत्या तथा अवैध गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि मामला एक अवैध पिस्टल का है। जिसे आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने  छिनैती के आरोपी से लिया था। बाद में उसे वापस करने से इनकार करने लगा और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। प्रभारी निरीक्षक विजेंदर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार नहीं हुआ है बल्कि उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad



*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BEgtAK


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!