पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
21 सूत्री मांग को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। कर्मचारी,शिक्षक,अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उप्र के तत्वाधान में कर्मचारी शिक्षक आंगनवाड़ी रसोईया शिक्षा मित्र सफाई कर्मी से सम्बन्धित 21 सूत्री मागो के समर्थन में विशाल धरना प्रर्दशन का आयोजन किया गया। कर्मचारी नेता शिवमोहन श्रीवास्तव ने 21 सूत्री मांगो को सभा में पढ़कर बताया। संतोष सिंह जिलाध्याक्ष माशिसं ने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगे जल्दी नही मानती है तो हम अपने आंदोलन को विस्तृत एवं वृहद स्तर पर करने के लिए बाध्य रहेगे। सीबी सिंह अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेन्शनर्स एसोसिएशन ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगो को जल्द नही मानती तो आगामी 30 नवम्बर को इको गार्डेन लखनऊ को शिक्षक और कर्मचारियो से भर दिया जायेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है।  धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ लालसाहब यादव वरिष्ट उपाध्यक्ष, रविचन्द्र यादव जिला मंत्री, शिवेन्द्र सिंह रानू जिला उपाध्यक्ष, विरेन्द्र सिंह संयुक्त मंत्री, लक्ष्मीकान्त सिंह मिडिया प्रभारी,विक्रम प्रकाश यादव जिला संगठन मंत्री, अनीलदीप चौधरी, सुनील यादव संजय यादव, संदीप यादव जिला अध्यक्ष शिक्षा मित्र ने संम्बोधित किया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा घमंडी व हठधर्मी सरकार की नीतियो के कारण सभी आंगनवाड़ी का जीवन अत्यन्त कष्टकारी व दुरूह हो गया है। संचालन रामदुलार यादव जिला कोषाध्यक्ष प्रा0शि0सं0 ने किया। धरने में मुख्यरूप से संजू चौधरी, छाया सिंह, उषा सिंह, प्रतिभा गुप्ता, कुमुदिनी अस्थाना, सौम्या श्रीवास्तव, निरूपमा सिंह, अंजनी राय, अनुराधा सिंह, दिव्या रानी, नीतू सिंह, संजीव सिंह संजय यादव, पवन सिंह, अरूण यादव, अरविन्द यादव, आलोक सिंह, रविशंकर पांडेय आदि लोग उपस्थित थे। केराकत संवाददाता के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में तैनात बाबू गुरूवार को अपने-अपने कार्यालयों में ताला लगाकर हड़ताल पर रहे। वर्ष 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारी पेंशन सुविधा की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए वे समय समय पर हड़ताल करते रहते हैं। हड़ताल में शामिल होने वालों में पंकज यादव, दिलीप कुमार, सुनील कुमार, फतेह बहादुर यादव आदि कर्मचारियों ने कहा कि 2004 के बाद से सरकारी सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों का हक है, सरकार हमें पेंशन खैरात में नहीं देगी। यदि सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो सभी कर्मचारी धरना प्रदशर््ान इसी तरह जारी रखेंगे। 

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BjDTdr


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments