कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस का निधन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
 नई दिल्ली।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का सोमवार को निधन हो गया।कर्नाटक के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडिस ने अंतिम सांस ली।  अस्पताल की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्तों से उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी साल योग करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। ऑस्कर फर्नांडिस के निधन की जानकारी कांग्रेस की प्रवक्ता लवन्या बल्लाल ने ट्वीट कर दी है।
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस को कर्नाटक के मंगलुरू में एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ऑस्कर फर्नांडीस योग करने के दौरान गिर गए थे। फर्नांडीज़ को गिरने की वजह से मस्तिष्क में अंदरूनी चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है। पीएमओ ने पीएम मोदी के संदेश के साथ ट्वीट किया कि राज्यसभा सांसद  ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
आपको बता दें कि ऑस्कर फर्नांडीज़ केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान परिवहन, सड़क और राजमार्ग और श्रम एवं रोज़गार मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वो यूपीए 1 के दौरान श्रम एवं रोज़गार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रह चुके थे। फिलहाल वो कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद थे।

*Ad : रामबली सेठ आभूषण भंडार (मड़ियाहूं वाले) वापसी में 0% कटौती. 75% (18kt.) का ही दाम लगेगा. 91.6% (22kt.) हैं तो (22kt.) का ही दाम लगेगा. विनोद सेठ अध्यक्ष — सराफा एसोसिएशन मड़ियाहूं वाले, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी — भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूं. मो. 9918100728, राहुल सेठ, मो. 9721153037. के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर*
Ad


*स्व. उमानाथ सिंह ( पूर्व मंत्री उ. प्र. सरकार) की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह | दिनांक : 13 सितम्बर 2021 (सोमवार) समय: अपराह्न 12:00 बजे स्थान: टी. डी. पी. जी. कालेज, जौनपुर | मुख्य अतिथि - माननीय राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) कैबिनेट मंत्री, उ. प्र. सरकार | विशिष्ठ अतिथि - माननीय गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार | अध्यक्षता माननीय डा. कीर्ती सिंह पूर्व कुलपति | उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान, जौनपुर उमानाथ सिंह हॉयर सेकेन्ड्री स्कूल शंकरगंज, महरूपुर, जौनपुर-222180 यू.पी.*


*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3nttHM8


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!