निर्भया कांड को जौनपुर पैटर्न कहना राउत का मानसिक दिवालियापन - संजय पांडेय | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राउत का साकीनाका निर्भया कांड को जौनपुर पैटर्न का नाम देना उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।  दरअसल साकीनाका में हुए बलात्कार के मामले को शिवसेना के मुखपत्र सामना में जौनपुर पैटर्न का नाम दिया गया है। इसी बात से नाराज संजय पांडेय ने संजय राउत के सामने सवालों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या संजय राउत औरंगाबाद मामले को औरंगाबाद पैटर्न कहेंगे? क्या पुणे के मामले को पुणे पैटर्न कहेंगे? क्या संजय राठौर मामले को बीड पैटर्न कहेंगे? अपराधियों का कोई धर्म या जाति नहीं होती। वो सिर्फ अपराधी होते हैं। संजय पांडेय ने कहा कि पैटर्न का उपयोग अच्छे और विकासशील कार्यों के लिए किया जाता है। एक दरिंदे के लिए पैटर्न शब्द का मंतव्य, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अपराध या अपराधियों को उसके शहर या प्रदेश से जोड़कर देखना अन्यायपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी ने विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में आगे आकर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है। संजय पांडेय ने कहा कि अच्छा होगा कि अपराध और अपराधियों के सफाये की बात की जाए। मुंबई की परंपरागत शांति, सद्भावना और भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबई के सर्वांगीण विकास और विशिष्ट पहचान में समाज के हर वर्गों और देश के सभी प्रांतों के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। संजय पांडेय ने कहा कि हमें  समाज को तोड़ने की बजाय समाज को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस से अपील करते हैं कि दरिंदे को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

*स्व. उमानाथ सिंह ( पूर्व मंत्री उ. प्र. सरकार) की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह | दिनांक : 13 सितम्बर 2021 (सोमवार) समय: अपराह्न 12:00 बजे स्थान: टी. डी. पी. जी. कालेज, जौनपुर | मुख्य अतिथि - माननीय राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) कैबिनेट मंत्री, उ. प्र. सरकार | विशिष्ठ अतिथि - माननीय गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार | अध्यक्षता माननीय डा. कीर्ती सिंह पूर्व कुलपति | उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान, जौनपुर उमानाथ सिंह हॉयर सेकेन्ड्री स्कूल शंकरगंज, महरूपुर, जौनपुर-222180 यू.पी.*


*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3hDuOoK


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!