अगले तीन माह में हिंदी में होंगी निगम की सभी सेवाएं - निगम आयुक्त | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
 चंडीगढ़ । आनिंदिता मित्रा ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम में पहली बार हिंदी पखवाड़ा दिवस मनाया गया है। इस दौरान निगम के कर्मचारियों के लिए हिंदी में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
 हिंदी दिवस पर चंडीगढ़ की नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने संकल्प लिया है कि अभी तक अंग्रेजी में मिलने वाली नगर निगम की सेवाओं को अब हिंदी में दिया जाएगा। इसके लिए आयुक्त ने निगम के आईटी विभाग को तीन माह का समय दिया है। इसके साथ ही सुविधाओं को अन्य भाषाओं से भी जोड़ा जाएगा। वहीं, मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि लोगों से संवाद को बेहतर माध्यम हिंदी ही है, इसलिए सेवाओं के लिए हिंदी का प्रयोग करना हमारी प्राथमिकता है।
 आनिंदिता मित्रा ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम में पहली बार हिंदी पखवाड़ा दिवस मनाया गया है। इस दौरान निगम के कर्मचारियों के लिए हिंदी में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि कर्मचारी भी इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभियान के अंतिम दिन विजयी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
 आयुक्त ने बताया कि देशभर में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इस दिशा में एक पहल करते हुए बेहतर संवाद के लिए कुछ सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा है। इससे हिंदी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर कामकाज से अलग हिंदी की समझ भी बेहतर होगी। हम स्वयं हिंदी को समझेंगे तभी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकेंगे। 

*स्व. उमानाथ सिंह ( पूर्व मंत्री उ. प्र. सरकार) की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह | दिनांक : 13 सितम्बर 2021 (सोमवार) समय: अपराह्न 12:00 बजे स्थान: टी. डी. पी. जी. कालेज, जौनपुर | मुख्य अतिथि - माननीय राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) कैबिनेट मंत्री, उ. प्र. सरकार | विशिष्ठ अतिथि - माननीय गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार | अध्यक्षता माननीय डा. कीर्ती सिंह पूर्व कुलपति | उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान, जौनपुर उमानाथ सिंह हॉयर सेकेन्ड्री स्कूल शंकरगंज, महरूपुर, जौनपुर-222180 यू.पी.*


*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3lqIqoq


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!