नया सबेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं,जौनपुर। देश की एकता अखंडता और हिन्दुत्व के लिये मोदी एवं योगी संघर्ष कर रहे हैं। देश के मज़बूती के लिए त्याग एवं तपस्या की आवश्यकता होती है वह योगी, मोदी मे दिखती है उनका हमे साथ देकर आगामी 2022 के चुनाव में 350 सीटों को प्रदेश में जीतकर उप्र में भाजपा सरकार बनायेंगे। उक्त बातें अमृत महोत्सव में अपने उदबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि वैष्णवी मैरेज हाल में कही। उन्होंने कहा कि नौजवानों में उत्साह है मोदी ने चीन को पीछे हटने पर मजबूर किया हमारे जवानों ने आगे बढ़कर झंडा फहराया। 370 धारा को साहस के साथ हटाया और एक बूंद खून नही गिरने दिया। राम मन्दिर का निर्माण आपकी वोट के बदौलत हुआ है। दूसरे देशों से आये हिन्दुओं को नागरिकता देने का काम किया है।जिन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया उसकी वसूली योगी ने उनकी व्यक्तिगत सम्पत्ति से किया। नौकरी रोज़गार सरकार दे रही है किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है माफि़याओं का अवैध कब्ज़ा बुलडोजर चला कर खाली सरकार ने कराया। कानून व्यवस्था चुस्त किया योगी ने गुंडों बदमाशों को जेल पहुँचाया। ब्रााह्मणों का स्वाभिमान सम्मान भाजपा में है बसपा सपा में नही है। प्रदेश अध्यक्ष सहित आये हुए तमाम अतिथियों का स्वागत कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर माल्यापर्ण करके किया। संचालन अखिल प्रताप सिंह संयोजक ने किया। इस मौके पर स्वागत करने वालों में सुमित तिवारी, अंकित मिश्र, पंकज मिश्र, राजेश सिंह, आशीष जायसवाल, प्रशान्त सिंह शानू, रजनीकान्त मिश्र, राघवेन्द्र, सत्यम, प्रदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3snaRXH
from NayaSabera.com
0 Comments