चोरी की बाइक व असलहा संग पांच गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर। स्थानीय पुलिस सर्विलांस व स्वाट टीम के सहयोग  से बगेरवा मोड़ के पास से सोमवार तड़के ज्वेलरी की दुकान में चोरी की योजना बना रहे पांच शातिर चोरों को असलहा,कारतूस, लाठी,डंडा व पांच चोरी की बाइक संग गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी एसआई आदेश त्यागी व सर्विलांस प्रभारी राम जनम यादव की टीम संग अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि बगेरवा मोड़ के पास चोर चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच चोरों को दबोच लिया वहीं एक फरार हो गया। तलाशी में उनके पास से लाठी,डंडा, एक तमंचा, जिंदा कारतूस व पांच चोरी की बाइक बरामद हुर्इं। पूछने पर अपना नाम संदीप चौहान पुत्र राम सूरत निवासी नोनहरा, गया बिन्द पुत्र अयोध्या निवासी बैरहिया,चन्दन चौहान पुत्र राम शरीख निवासी नोनहरा,हेमंत कुमार यादव पुत्र राम किशुन निवासी शिवदासपुर थाना खानपुर,गाजीपुर व महाजन प्रजापति पुत्र मूलचन्द निवासी मलदह दवैथुआ,थाना फूलपुर वाराणसी व फरार अभियुक्त का नाम अनुज यादव पुत्र विजय प्रकाश निवासी इचवल थाना खानपुर बताया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों पर स्थानीय थाना सहित विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज है।

*आनन्द मार्ग जूनियर हाईस्कूल माधोपट्टी जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश प्रारम्भ। सम्पर्क करें डायरेक्टर बृजेश कुमार सिंह एवं विद्यालय परिवार की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : अनिल यादव, मैनेजमेंट गुरू, प्रदेश उपाध्यक्ष — उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3gs8huN


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!