श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की प्रबंध कारिणी की बैठक संपन्न | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर .जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की प्रबंधकारिणी की बैठक प्रधान कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पर अध्यक्ष श्री विजय सिंह बागी की अध्यक्षता में दिनांक 7 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ होने वाली शारदीय नवरात्रि एवं वर्ष 2019 की संपन्न मां दुर्गा  पूजनोतसव के पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न कराने के संबंध में आहूत किया गया ,बैठक के अंतर्गत अपने विचार व्यक्त करते हुए संरक्षक मंडल सदस्य सर्व श्री इंद्रभान सिंह इंदु जी ,चंद्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह (एडवोकेट )एवं विशिष्ट सदस्य तथा पूर्व अध्यक्ष श्री निखिलेस सिंह ,महेंद्र देव विक्रम, नीरज सिंह शशांक सिंह रानू एवं मोती लाल यादव ने कहा कि आगामी माह में संपन्न होने वाली शारदी नवरात्र के संबंध में दिशा निर्देशों हेतु महासमिति का प्रातिनिधि मंडल जिला अधिकारी से वार्ता कर शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार इस महानुषठान को संपन्न कराने के संबंध में पूजन समितियों को अवगत कराएं उपाध्यक्ष अनिल अस्थाना,डॉ. विजय रघुवंशी तथा विनय सेठ ने कहा कि पूजन समितियों के मन में इस महानुषठान को लेकर जो भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है उसे अतिशीघ्र दूर करते हुए शासन एवं प्रशासन के दिशा निर्देशों से समस्त पूजन समितियों को अवगत कराया जाना नितांत आवश्यक है सचिव अतुल प्रताप सिंह ,गौरव श्रीवास्तव ,आनंद अगरहरी एवं रामरतन विश्वकर्मा ने वर्ष 2019 के दुर्गा पूजनोतसव के पुरस्कार वितरण हेतु अपने सुझाव देते हुए कहा कि आयोजन हेतु जिला प्रशासन से वार्तालाप पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न कराया जाए अंत में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष विजय सिंह बागी ने पराबंधकारिणी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड के दिशा निर्देशानुसार शासन प्रशासन से वार्तालाप कर अतिशीघ्र पुरस्कार वितरण आयोजन को संपन्न कराने के प्रयास के साथ-साथ 7 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ होने जा रही शारदीय नवरात्रि के पूजन अनुष्ठान के संबंध में जिला प्रशासन से वार्तालाप कर शासन के कोविड  महामारी के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए जनपद की समस्त दुर्गा पूजन समितियों को सूचित करने का प्रयास आम सभा की बैठक आयोजित कर किया जाएगा बैठक का संचालन उपाध्यक्ष मनीष देव ने किया बैठक में डॉ अतुल सिंह ,विनोद कुमार यादव, सुमित उपाध्याय, दीपक जायसवाल, शैलेंद्र मिश्रा , चंदन यादव ,श्रीपाल यादव विष्णु गुप्ता, रवि शर्मा, डॉ. नितिश सिंह उपस्थित रहे!

*#5thAnniversary : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*समाजसेवी/भाजपा नेता जौनपुर ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3jbfzUh


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!