लगातार चौथे वर्ष सीएचसी डोभी पूर्वांचल में प्रथम व प्रदेश में चौथा स्थान किया प्राप्त | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। भारत सरकार की कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी लगातार चौथे वर्ष असेसमेंट परिणाम में पूर्वांचल में प्रथम व पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रदेश सरकार द्वारा तीन चरणों में हुए असेसमेंट परिणाम की घोषणा होते ही जिला इकाई एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी खुशी से झूम उठे।
  भारत सरकार कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रदेशों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का स्वास्थ्य के विभिन्न मानकों पर असेसमेंट कराती है और उसी के अनुसार सीएचसी को अंक प्रतिशत दिए जाते हैं।सोमवार को प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा घोषित असेसमेंट परिणाम में 90 प्रतिशत अंक पाकर लगातार पूर्वांचल में प्रथम व प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया।घोषित परिणाम की जानकारी मिलते ही जिला इकाई व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी के स्वास्थ्य कर्मी खुशी से झूम उठे।क्षेत्र के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एस के वर्मा व टीम लीडर मनोज कुमार सिंह व उनकी सुयोग्य टीम को बधाई दी।

*समाजसेवी/भाजपा नेता जौनपुर ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*#5thAnniversary : जौनपुर के विधान परिषद सदस्य (MLC) बृजेश सिंह प्रिंसू की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/37brCLI


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!