चोरी की मोबाइल खरीदफरोख्त करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, जेल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
चोरी की मोबाइल खरीदफरोख्त करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, जेल | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के हसिया पुल के पास दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनो अभियुक्त मोबाइल चोरी कर खरीदने बेचने का कार्य करते थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सदानंद राय के टीम द्वारा मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि, हसिया पुल के पास से चोरी की मोबाइल के साथ मोबाइल चोरी कर खरीदने बेचने वाले दो संदिग्ध युवक खड़े हैं। पुलिस ने   घेराबन्दी कर युवको की तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी की एक अदद मोबाइल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि, बरामद मोबाइल थाना क्षेत्र के बारीगाव के एक दुकान से चोरी की गई थी। उक्त मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट बरसठी थाने में दर्ज हैं। पकड़े गए अभियुक्तों में अजय कुमार बिंद पुत्र मुंशीलाल बिंद निवासी बैजपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज व अजय गिरी पुत्र लालमन गिरी निवासी बैजपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हैं। बरसठी थाने में दोनो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पकड़ने वाले टीम में एसएसआई सदानंद राय, एसआई सुनील यादव, कांस्टेबल सतीश कसौधन शामिल रहे।

*एमआरसी चिल्ड्रेन स्कूल केराकत जौनपुर के प्रबंधक डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*जौनपुर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम की तरफ से स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जौनपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं यूनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड (सामान्य बीमा) के अभिकर्ता राज यादव मो. 9918828797, 9125149452 की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3mapzjG


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!