संचार क्रांति से उच्च शिक्षा व्यवस्था डिजिटल की ओर:डा.दुर्गेश त्रिपाठी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
संचार क्रांति से उच्च शिक्षा व्यवस्था डिजिटल की ओर:डा.दुर्गेश त्रिपाठी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय द्वारा आठ दिवसीय थीम बेस्ड वेबीनार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज द्वारा क्वालिटी एजुकेशन एक्रीडिटेशन एंड टीचर डेवलपमेंट शीर्षक पर वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता डॉ. दुर्गेश त्रिपाठी  राष्ट्रीय समन्वयक '' सोसायटी एंड मीडिया'' गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी नई दिल्ली थे। मुख्य वक्ता डॉ दुर्गेश त्रिपाठी ने क्वालिटी एजुकेशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  कोरोना महामारी  एवं संचार क्रांति ने उच्च शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल की ओर ले जाने का अवसर दिया है।  डॉ. त्रिपाठी ने कहा की वि·ाविद्यालय अनुदान आयोग ने सूचना और प्रौद्योगिकी तकनीकी पर आधारित संसाधनों के माध्यम से वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए' डिजिटल इंडिया',' ई -बस्ता', पढ़े भारत ऑनलाइन', ''स्वयं और नेशनल डिजिटल लाइब्रोरी जैसे अन्य अभियानों की शुरु आत की गई जो कि इस क्षेत्र में प्रभावशाली कदम है। उच्च शिक्षा का यह नया वर्चुअल रूपांतरण शिक्षा के क्षेत्र को ज्यादा नवाचारी, समाहारी  एवं क्षमता विकास की दिशा में आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।  डॉ.ममता सिंह ने वेबिनार में शामिल सभी शिक्षकगण, शोधार्थी ,छात्र- छात्राओं एवं तकनीकी संचालक के प्रति आभार व्यक्त किया। वेबिनार में  यूजीसी  प्रकोष्ठ के  डॉ. राजेश शर्मा, प्राध्यापक डॉक्टर कमरूद्दीन शेख, डॉ मयंक सिंह डॉ. डीएन उपाध्याय डॉ. संजय वि·ाकर्मा सहित अन्य प्रवक्तागण एवं  छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

*#5thAnniversary : इंटेलेक्चुअल पब्लिक स्कूल, बोदकरपुर, जौनपुर के प्रबंधक वसीउल्लाह अंसारी एवं पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र राजपूत की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fJdZYL


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!