एसपी ने कैश वैन गार्ड के परिजन को पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
एसपी ने कैश वैन गार्ड के परिजन को पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने एक लाख रुपये से पुरस्कृत टीम के अनुरोध पर शासन द्वारा प्राप्त एक लाख की पुरस्कार राशि को कैश वैन गार्ड रामअवध चौबे के परिजनों को देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार बक्शा थानान्तर्गत धनियामऊ बाजार में कैश वैन से लूट करने में असफल होने पर कैश वैन गार्ड रामअवध चौबे को गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल दो बदमाशों को 12 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ में ढेर किये जाने पर मुठभेड़ में सम्मिलित जांबाज पुलिस टीम को अपर मुख्य सचिव गृह उ.प्र. सरकार द्वारा एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत टीम ने गार्ड के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए पुरस्कार राशि एक लाख रुपये को पीड़ित परिवार को देने का अनुरोध पुलिस अधीक्षक से किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने गुरूवार को पीड़ित परिवार को पुलिस लाइन में पुलिस टीम के अनुरोध पर एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि गार्ड के परिवार को देकर सम्मानित किया।


*समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जौनपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं यूनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड (सामान्य बीमा) के अभिकर्ता राज यादव मो. 9918828797, 9125149452 की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान एडवोकेट की तरफ से स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*जिला पंचायत सदस्य जौनपुर एवं जलालपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad




from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/37Bolp1


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!