#JaunpurLive : वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन ने तहसीलदार मान्धाता सिंह को किया सम्मानित

Team NSN
#JaunpurLive : वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन ने तहसीलदार मान्धाता सिंह को किया सम्मानित


जौनपुर। नगर के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन परिवार ने बुधवार को तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर मान्धाता प्रताप सिंह ने कहा कि जनपदवासियों से मिले स्नेह, सम्मान और प्यार से अभिभूत हूं। इस सम्मान को जीवनभर नहीं भूला पाऊंगा। वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी ने बताया कि जनपद में वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन परिवार की तरफ से श्री सिंह का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनकी एक लोकप्रिय अधिकारी के रूप में पहचान रही। बता दें कि 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी मान्धाता प्रताप सिंह वर्तमान समय में कुशीनगर के कसियां तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। इसके पूर्व वह जनपद में लोकप्रिय अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर युवा पत्रकार शुभांशू जायसवाल, विजय उपाध्याय, मनोज सोनकर, विनय दूबे, तरूण यादव आदि उपस्थित रहे।

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!