फूलों से हमारा है अनजान रिश्ता | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
फूल!

रंग - बिरंगे   फूल   हमें   बुलाते  हैं,
हम उन्हें, वो  हमें  देख  मुस्काते हैं।
खुशबू  बिखेरते  रहते  फिजाओं में,
हमारे  खोये   सपने  वो  सजाते  हैं।
हवा के झोंकों  से वो  हिलते हैं जब,
बड़ी ही  सादगी  से  गले  लगाते हैं।
फूलों से  हमारा है  अनजान  रिश्ता,
बड़े  अदब से  वो रिश्ता  निभाते  हैं।
कुदरत ने हुस्न  बख्शा है  फूलों  को,
तितलियों  को रोज  रस  पिलाते हैं।
बदलती है रुत औ बदलता है मौसम,
खिज़ा के आने से वो नहीं घबराते हैं।
जब  कोई  जाता  है  उनकी  गोंद में,
उसकी  पाठशाला वो बन  जाते   हैं।
गलियों में उनके न  छाता अँधियारा,
जुगुनू की  रोशनी  से नित्य नहाते हैं।
पाकीजगीभरी आँख से देखते सभी को,
पाते हैं शरीफ  तब   खिलखिलाते हैं।
नहीं  घबराते  इस  क्षणिक जीवन से,
सर्वस्य लुटाकर जन्म सफल बनाते हैं।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई



*#5thAnniversary : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*#5thAnniversary : इंटेलेक्चुअल पब्लिक स्कूल, बोदकरपुर, जौनपुर के प्रबंधक वसीउल्लाह अंसारी एवं पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र राजपूत की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3f18Mei


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!