यादव समाज शिक्षित बन समाज व देश का नाम करें रौशन - अशोक | #NayaSaberaNetwork

> यादव समाज के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष का पूर्वांचल दौरा

जौनपुर। जौनपुर बिना उच्च शिक्षा से कोई कार्य संभव नहीं है इसलिए समाज को चाहिए कि अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाएं जिससे वह समाज के साथ-साथ अपने देश का नाम गौरवान्वित कर सकें। उक्त बातें पूर्वांचल दौरे पर प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अशोक यादव गौरव शिक्षा संस्थान धर्मापुर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सर्व प्रथम जौनपुर की सीमा त्रिलोचन के पास यादव महासभा की टीम बृजभूषण के नेतृत्व में युवा अध्यक्ष कमलेश यादव की टीम यादव धर्मशाला के श्री राज नारायण यादव एवं बच्चे लाल यादव की टीम द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया।



त्रिलोचन महादेव में यादव समाज द्वारा निर्मित यादव धर्मशाला का प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अवलोकन किया गया। अवलोकन उपरांत मुख्य अतिथि ने समाज के सभी बंधुओं को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। समाज के लोगों को चाहिए कि यादव धर्मशाला का लाभ उठाएं शादी ब्याह बिना दहेज धर्मशाला से संपन्न कराएं। धर्मशाला की टीम प्रिंसिपल राज नारायण यादव प्रिंसिपल लल्लू राम यादव पूर्व प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव पूर्व प्रधानाचार्य श्रीराम यादव प्रधानाचार्य दशरथ यादव रामचंद्र यादव श्याम जीत यादव आलोक यादव पंकज यादव बच्चे लाल मौजूद रहे। सभा का संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर राजपति यादव ने किया  कारवां आगे बढ़ा सिरकोनी में भी भव्य स्वागत किया गया। शहर के नई गंज इलाके में संगम हॉस्पिटल पर युवा अध्यक्ष कमलेश यादव की टीम ने भव्य स्वागत किया गौरव शिक्षा संस्थान धर्मापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य डॉ मन राज यादव शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी गई श्री कृष्ण जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि कोविड-19 की बचाव के लिए समाज के सभी लोगों को जागरूक करके टीका अवश्य लगवा जाए। यादव समाज के पुस्तक का भी विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि जिला अध्यक्ष लालजी यादव जी का स्पाइन की हड्डी टूट जाने की वजह से विगत 1 वर्षों से व्हील चेयर पर ही चल रहे हैं। इसके बावजूद भी समाज के प्रति दो-तीन घंटा लगातार काम व्हीलचेयर पर बैठकर ही करते हैं ऐसे समाजसेवी को हमें सम्मानित करने में कोई परहेज नहीं है। अंगवस्त्रम देकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने जिला अध्यक्ष लाल जी यादव को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह यादव ने बताया कि समाज के उत्थान हेतु महासभा निरंतर कार्य कर रहा है। भारतीय सेना में यादव रेजिमेंट का ना होना बड़ा ही दुर्भाग्य है हमारी कौम के ज्यादा से ज्यादा लोग सेना में हैं, राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाकर यादव रेजिमेंट की मांग किया गया है। निरंतर जारी रहेगा सभा को शिव कुमार यादव उन्नाव से मेरठ मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव गाजियाबाद से प्रदेश सचिव श्री योगेश यादव अरविंद यादव मंडल अध्यक्ष ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि समाज में फैली ही कुरीतियां एवं अंधविश्वास शिक्षा के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को जिला अध्यक्ष लालजी यादव द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉक्टर राजपति यादव, संरक्षक राजदेव यादव, संरक्षक सियाराम यादव, श्री छोटे लाल यादव, साहब लाल यादव, माया शंकर यादव, जनार्दन यादव, सूबेदार यादव, एडवोकेट शिव साहब यादव, कोषाध्यक्ष बृज भूषण यादव, रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, राकेश यादव, संजय यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्री यशवंत यादव, गौरव यादव, सौरव बलिराम यादव, डॉक्टर नंदलाल यादव, कन्हैया लाल यादव, मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता राज देव यादव व संचालन जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने किया।


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3wvUnN9


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments