#JaunpurLive : आकाश को असिस्टेंट इंजीनियर की परीक्षा में मिला आठवां रैंक

Team NSN


चंदवक, जौनपुर। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट इंजिनीयर पद की परीक्षा में क्षेत्र के जमुनीबारी गांव निवासी जय प्रकाश सिंह के पुत्र आकाश सिंह को आठवां रैंक मिला है।उनके इस उपलब्धि पर परिवार व क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।आकाश की इंटर तक कि शिक्षा मोरखा इंटर कॉलेज से हुईं हैं।इसके बाद वह रुड़की से एमटेक इनवाईरोंमेंटल इंजिनीयरिंग में किया था।संप्रति वह पीडब्लूडी दिल्ली में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।वह सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम ,बाबा पूर्व प्रधानाचार्य राम दुलार सिंह के मार्गदर्शन,गुरुजनों व माता पिता के आशीर्वाद को दिया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!