#JaunpurLive : धर्मापुर में इक्कीस सूत्री मांगों को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने की बैठक

Team NSN


धर्मापुर, जौनपुर। धर्मापुर बीआरसी स्थित शहीद हाल में बुधवार को परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने इक्कीस सूत्रों की मांगों पर विचार विमर्श करने के को लेकर बैठक की। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर इस बैठक में जिला पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद विक्रम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस समय एस्पा लगाया गया है। जिसकी वजह से हम सभी शिक्षक अपनी आवाज को उठाने के लिए प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।इसलिए सभी शिक्षकों से यह आग्रह है कि वह अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के माध्यम से जरूर विरोध जतायें।
 बैठक में धर्मेंद्र यादव, धीरेंद्र पाल, अखिलेशचन्द यादव, कृष्णमोहन पांडेय, विजय सिंह, श्याम बहादुर, जीतबहादुर सिंह, सुनीता त्रिपाठी, आकांक्षी कुमारी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव, कुमुदुनी अस्थाना, आस्था यादव, शशि सिंह, अभिषेक सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!