गणपत पाटिल नगर में 30 वर्षों के बाद मिटा अंधेरा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: आजादी के 74 वर्षों के बाद भी देश के अनेक भागों में आज भी अंधेरा है। केंद्र और राज्य सरकारों के तमाम प्रयासों के बावजूद देश के हर स्थानों में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। दहिसर पश्चिम में स्थित गणपत पाटिल नगर की गली नंबर 5 से लेकर 14 तक में रहने वाले करीब 5000 लोग पिछले 30 वर्षों से विद्युतीकरण का इंतजार कर रहे थे। स्थानीय समाजसेवी तथा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव पिछले कई वर्षों से यहां विद्युतीकरण के लिए प्रयासरत थे। राम यादव ने यहां के लोगों की पीड़ा सांसद गोपाल शेट्टी तथा विधायक मनीषा ताई चौधरी से अवगत कराया। आखिरकार राम यादव की मेहनत रंग लाई। सांसद गोपाल शेट्टी तथा विधायक मनीषा ताई चौधरी के आशीर्वाद से आज यहां विद्युत ट्रांसफार्मर बैठाया गया। इस अवसर पर विधायक मनीषा ताई चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, सभयराज यादव राकेश यादव ,विनोद शास्त्री ,महेश गौड़, महेंद्र प्रसाद समेत सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राम यादव ने कहा कि लोगों को परेशानियों और समस्याओं से मुक्त कराने का उनका हमेशा प्रयास रहा है। वे यहां की अन्य समस्याओं के लिए भी प्रयास जारी रखेंगे।


*#5thAnniversary : प्राथमिक विद्यालय पंचहटिया धर्मापुर, जौनपुर की प्रधानाध्यापक अर्चना रानी की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं | संदेश : सन् 2015 से पर्यावरण के क्षेत्र में "माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स" के नाम से संचालित NGO के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद क्षेत्र में पौधरोपण व पॉलीथीन उन्मूलन का कार्यक्रम करके जनमानस में पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता लाने का काम करते हैं.*
Ad


*#5thAnniversary : माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3lc2Kvr


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!