स्वामी दिव्य चेतनानन्द जी महाराज का निधन | #NayaSaberaNetwork

स्वामी दिव्य चेतनानन्द जी महाराज का निधन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
शिष्यों में शोक की लहर
जौनपुर। श्री बगलामुखी सिद्ध शक्ति पीठ और दिव्य चेतना केन्द्र के संस्थापक संचालक परम पूज्य गुरुदेव स्वामी दिव्य चेतनानन्द जी महाराज का सोमवार की रात दिव्य चेतना केंद्र रामदेव पार्क, मीरा रोड (ई) में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। यह समाचार सुनते ही उनके शिष्यों, चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी। अंतिम दर्शन करने के लिए मीरा रोड पर लोगों का तांता लग गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। गुरू जी कहा करते थे कि संस्कृत व संस्कृति की रक्षा करना आवश्यक है। यह बचेंगी तो सृष्टि बचेगी। इसका विनाश होने से सर्वनाश होना तय है। गौरतलब हो कि परम पूज्य गुरुदेव दिव्य चेतनानंद जी द्वारा स्थापित संस्था दिव्य चेतना केन्द्र की देश विदेश में शाखा है और हजारों शिष्य और साधक संस्था से जुड़कर गुरुजी के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखा और अपने जीवन में लाभ उठाया। प्रत्येक वर्ष गुरुजी काशी, जौनपुर, गोरखपुर, पटना, गोंडा आते जाते रहते थे। गोंडा में गुरुजी 2010 से अनेक कार्यक्रम संपन्न किए जिसमें 108 कुंडीय महायज्ञ गुरुजी के माध्यम से ही संपन्न हुए। गोंडा और आसपास के क्षेत्रों में हजारों शिष्य और साधक हैं। आज किसी को भी गुरुदेव के अचानक चले जाने पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। बता दें कि पूरे देश में धर्म और आध्यात्म का अलख जगाने वाले मूलतः जौनपुर के ही थे। यह जानकारी स्वामी जी के भक्त प्रदीप सिंह ने दी है।

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad


*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments