कोरोना ने उजाड़ा परिवार, सरकारी आंकड़ों में नहीं मिला स्थान | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। कोरोना महामारी में सरकारी आंकड़ों के अनुसार मौतों की संख्या और वास्तविकता में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। परिवार के मुखिया की मौत पर जहां पूरा भविष्य अंधकार में पहुंच गया। वहीं सरकारी गिनती में नाम नहीं दर्ज होने पर परिवार की सरकारी मदद की आस भी टूट रही है। पुराना चौक मोहल्ला निवासी सन्तोष कुमार गुप्ता (35) पुत्र शिव प्रसाद गल्ला मंडी में छोटी सी दुकान चलाकर परिवार के चार सदस्यों का पालन पोषण करते थे। पखवारे भर पूर्व सन्तोष सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में आ गए। पड़ोस में डाक्टर से दवा ली। लेकिन आराम नहीं मिला। 25 मई की रात अचानक हालत बिगड़ गई। साँस लेने में तकलीफ होने पर स्थानीय चिकित्सकों ने कोरोना की पुष्टि करते हुए जिले में बड़े डाक्टर को दिखाने की सलाह दी। बेबस पत्नी किसी तरह से लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। लेकिन पति की जि़ंदगी बचाने मे नाकाम साबित हुई। संतोष की साँस टूटते ही पूरा परिवार उजड़ गया। बेटा कृष्णा (10) व बेटी परी (8) अनाथ हो गए। घर के मुखिया की मौत से जहां परिवार पर दु:खों का पहाड़ गिर गया वहीं पत्नी पूनम को पहाड़ सी जिंदगी और बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। महामारी से हुई मौत पर सरकारी रिकार्ड में संतोष का नाम दर्ज न होने से सरकारी मदद का आसरा भी बेमानी साबित हुआ है। फि़लहाल पूनम और उसके दो मासूम बच्चों को समाज से मदद की दरकार है।

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!