बोलेरो सवार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर छीनी बुलेट | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परियत बाजार में बोलोरो सवार बदमाशों ने एक युवक को पिस्टल सटाकर उसकी नई बुलेट बाइक लेकर फरार हो गए। युवक ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर सूचना दिया है। सूचना पाकर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश सरगर्मी से कर रही है।
बताया जाता है कि, परियत गांव निवासी रवि प्रकाश गौतम 25 दिन पहले बुलेट बाइक खरीदा था। वह रविवार की शाम परियत बाजार से घर लौट रहा था कि त्रिमुहानी पर पहुंचे छः की संख्या में बोलोरो सवार बदमाश रवि प्रकाश के बगल में आकर अचानक रुकी और उसमें से चार की संख्या में उतरे बदमाशों ने बुलेट मालिक रवि को पिस्टल सटा दिया। जिसके बाद रवि प्रकाश हक्का-बक्का हो गया। बदमाशो द्वारा बुलेट की चाभी रवि प्रकाश से छिनने लगे जब विरोध किया तो उसको पिस्टल की बट से मारकर, दो लोगों ने बुलेट मोटरसाइकिल को लेकर रामपुर की तरफ भाग गए और कुछ निगोह की तरफ भाग गए। इस दौरान लूट के शिकार रवि प्रकाश ने हो हल्ला मचाया लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंच सका। उसने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू किया हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदास वर्मा ने बताया कि, लूट का झूठा आरोप लगा रहा रवि प्रकाश नौकरी दिलाने का काम करता है आजमगढ़ निवासी विपिन गौतम से पांच लाख लिया है उसी ने उसकी गाड़ी ले गया है लूट नहीं हुई है।

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!