#JaunpurLive : ट्विटर पर भारत के नक्शे से छेड़छाड़ को लेकर भड़के भाजपाई

Team NSN
#JaunpurLive : ट्विटर पर भारत के नक्शे से छेड़छाड़ को लेकर भड़के भाजपाई


मुंबई:  ट्विटर द्वारा भारतीय नक्शे से की गई छेड़छाड़ को लेकर मुंबई के भाजपा पदाधिकारियों ने ट्विटर की  तीखी आलोचना करते हुए उसे प्रतिबंधित करने की मांग की है। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि ट्विटर,पिछले कुछ अर्से से जिस तरह मनमानी तरीके से कार्य कर रही है, उसे देखते हुए ट्विटर पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करके ट्विटर ने सब्र की सीमा पार कर दी है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ट्विटर को नए आईटी नियमों और भारत सरकार के आदेशों को मानना ही होगा। उन्होंने कहा कि ट्विटर ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाकर अक्षम्य अपराध किया है। उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री राम यादव ने कहा कि टि्वटर भारत की अखंडता और संप्रभुता के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। राष्ट्रीय हित को देखते हुए ट्विटर पर कडाई के साथ प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह ने कहा कि ट्विटर की मनमानी पर कठोरता के साथ अंकुश लगाना चाहिए। टि्वटर को यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस दिन भारत उस पर प्रतिबंध लगा देगा ,उस दिन उसे अपनी औकात मालूम पड़ जाएगी।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!