#JaunpurLive : मनपा के आदर्श शिक्षक रहे शिव धनपाल– अशोक मिश्रा

Team NSN
#JaunpurLive : मनपा के आदर्श शिक्षक रहे शिव धनपाल– अशोक मिश्रा


मुंबई: शिव धनपाल ,मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में कार्यरत एक आदर्श शिक्षक रहे। इन्होंने अपनी लंबी शैक्षणिक सेवा में समर्पित भावना के साथ बच्चों को अधिकाधिक शिक्षा देने का प्रयास किया। पश्चिमी उपनगर के अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कुरार गांव मनपा हिंदी शाला क्रमांक 1, मालाड पूर्व के वरिष्ठ शिक्षक  शिव धनपाल की सेवानिवृत्ति समारोह में बोलते हुए उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शिव धनपाल एक व्यवहार कुशल और मृदुभाषी शिक्षक रहे हैं। इस अवसर पर अधीक्षक अशोक मिश्रा के अलावा मुख्याध्यापिका फूला देवी, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक वीरेंद्र कुमार सिंह ,शिक्षक लव कुमार मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार गुलाबधार पांडे, अमर बहादुर सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय ,रघुवीर शरण सिंह, शरद सिंह ,संगीत शिक्षक राजेश सिंह,इंचार्ज राजेश सिंह,पूर्व शिक्षक सुनील सिंह,शिक्षिका रेणु शुक्ल,रेखा यादव समेत अनेक शिक्षकों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षक शिव धनपाल को उनके भावी जीवन को सुखमय बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!