#JaunpurLive : अभी टला नहीं है कोरोना संक्रमण का खतराः अमित श्रीवास्तव

Team NSN
#JaunpurLive : अभी टला नहीं है कोरोना संक्रमण का खतराः अमित श्रीवास्तव


नगर अध्यक्ष ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देश पर मंगलवार को नगर अध्यक्ष जौनपुर दक्षिणी अमित कुमार श्रीवास्तव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघरा का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के बेहतर इलाज और टीकाकरण की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के उपचार तथा टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और कोरोना प्रोटोकाल के आधार पर लोगों का उपचार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण से बचाव के लिये स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों और तीमारदारों को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी को टीकाकरण के कार्यों में गति लाने और लक्ष्य को 100 प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. धर्मेश कुमार पटेल को संगठन द्वारा हस्त निर्मित मास्क और सैनिटाइजर भी वितरण करने हेतु प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री/मॉनिटरिंग प्रमुख जौनपुर दक्षिणी रविंद्र सिंह दादा, नगर महामंत्री सतीश सिंह त्यागी, राजेश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित शुक्ला, डा. कमलेश निषाद, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, राजेश कनौजिया, दीपक मिश्रा, शुभम निषाद, पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, अंकित गुप्ता, सुधांशु विश्वकर्मा, फार्मासिस्ट देवेश कुमार मौर्य, स्टाफ नर्स दुर्गा यादव, एएनएम विमला देवी, सीमा यादव, विद्यावती, पूनम यादव, बिंदु देवी, अभिषेक सिंह, महेश आदि मौजूद रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!