#Bhojiwood : कनक यादव की नथुनिया कर रही है बवाल

Team NSN




इन दिनों भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री कनक यादव बहुत चर्चे में है क्योंकि उनकी नथुनिया आज कल बवाल कर रही है।ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि उनकी नथुनिया के कायल भोजपुरी फिल्म जगत के गायक नायक अरविंद अकेला "कल्लू" हो गए यही वजह है की कनक यादव की नथुनिया बवाल कर रही है।
तो चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है पूरा माजरा यह है कि अरविंद अकेला कल्लू और कनक यादव स्टार फिल्म प्यार तो होना ही था एक गाना अभी हाल ही में DRJ रिकॉर्ड पर रिलीज हुआ है जिसका नाम नथुनिया है जो फूहड़-अश्लील शब्दों के बिना बहुत ही प्यारा और साफ सुथरा बना है। इसके लिए इस गाने की टीम लेखक प्यारे लाल यादव जी,संगीतकार ओम झा जी,गायक नायक अरविंद अकेला कल्लू,गायिका खुश्बू तिवारी KT और नायिका कनक यादव व निर्देशक प्रमोद शास्त्री को बधाई बहुत अच्छा काम किया पूरी टीम ने।
बता दे कि ACH एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म प्यार तो होना ही था बहुत बेहतरीन फ़िल्म है जो लॉक डाउन खुलने के बाद 14 मार्च को ऑल ओवर इंडिया सिनेमाघर में रिलीज हुई थी,फ़िल्म को दर्शको का भरपूर प्यार मिला था। इस फ़िल्म के निर्माता अमित हिण्डोचा और निर्देशक प्रमोद शास्त्री है।
गाने में कनक यादव बहुत प्यारे लुक में नाक में नथनी पहने हुए नजर आ रही है जो उनकी खूबसूरती और बढ़ा रही है।
कनक यादव के डांस और एक्टिंग की बात करे तो एक्टिंग और डांस उनके अंदर कूट कूट कर भरा हुआ है।
जो आपको इस गाने में देखने को मिलेगा बहुत कमाल का काम किया कनक यादव ने। उम्मीद है आप सभी को भी पसंद आयेगा ये गाना।



















































from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3cIQkGg


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!