#Bhojiwood : प्रमोद प्रेमी यादव के धमाकेदार वीडियो सांग "छिहतरा बलम" ने किया बवाल, दुल्हन के रूप में सजी ऎक्ट्रेस

Team NSN

    
भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव का धमाकेदार नया वीडियो सांग "छिहतरा बलम"  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। कुछ दिन पहले ही प्रमोद प्रेमी के इस सांग का केवल ऑडियो आउट किया गया था, जिसे अब तक 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। और अब इसका शानदार वीडियो आउट हो गया है। जब से सोशल मीडिया पर इसके वीडियो रिलीज करने का एनाउंसमेंट किया गया था तभी से उनके फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।





वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत प्रमोद प्रेमी यादव के इस सांग का संगीत तैयार किया है आर्या शर्मा ने जबकि इसके लिरिक्स लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने। रिकॉर्डिंग यदुकुल स्टूडियो में की गई है। इसके रिकॉर्डिस्ट सैफ रॉक हैं। संरक्षक अभय पांडेय, गार्जियन नन्द कुमार नेता जी हैं। परिकल्पना सोनू जी, अशोक प्रेमी, विशेष आभार पंकज राय, सहयोग प्रेमी परिवार, आशीर्वाद परशुराम यादव (पिताजी), गुरु कमलबास कुंवर, उपानन्द तिवारी का है।
इस लोक गीत के वीडियो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। प्रमोद प्रेमी यादव का धमाकेदार गाना छिहतरा बलम लोगों का दिल जीतने में सफल हो रहा है।
इस गाने में प्रमोद प्रेमी और उनकी ऎक्ट्रेस के बीच गजब केमिस्ट्री दिख रही है। गाने में उनकी हीरोइन दुल्हन के लाल ड्रेस में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं वहीं पीले कुर्ते में प्रमोद प्रेमी का लुक भी कमाल लग रहा है।
प्रमोद प्रेमी यादव ने अपने फॉलोवर्स, प्रशंसकों और भोजपुरी दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि यह लोगों का प्यार है जो हमारे गीतों को इतने सारे लोग देखते सुनते हैं। हम आगे भी एक से बढ़कर एक गाने लाते रहेंगे।







from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xt1pTI


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!