शिक्षकों व छात्रों की सहभागिता से ही मूल्यपरक शिक्षा की परिकल्पना सम्भवः कुलपति | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
शिक्षकों व छात्रों की सहभागिता से ही मूल्यपरक शिक्षा की परिकल्पना सम्भवः कुलपति | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
प्रारम्भिक शिक्षा मातृभाषा, मल्टीपल एण्ट्री व एग्जिट सिस्टम होने से सभी तबकों के छात्रों को मिलेगा लाभः डा. आलोक गुप्ता
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान द्वारा “नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में शिक्षा की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय  वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान हैदराबाद के क्षेत्रीय निदेशक डा. आलोक गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। वेबिनार में देश के विभिन्न प्रांतों के 100 विद्वानों तथा छात्रों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम रज्जू भइया संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। तत्पश्चात पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मूल्यपरक शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा की शिक्षकों तथा छात्रों के सहभागिता से ही मूल्यपरक शिक्षा की परिकल्पना संभव हो सकती है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. आलोक गुप्ता ने नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं को रखा। साथ ही कहा कि प्रारम्भिक शिक्षा मातृ भाषा में होने तथा मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम के होने का लाभ समाज के सभी तबकों के छात्रों को मिलेगा। साथ ही नए कोर्स स्ट्रक्चर तथा नेशनल रिसर्च फाउंडेशन से नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, डा. मनोज मिश्र, डा. गिरिधर मिश्रा, डा. प्रमोद यादव, डा. पुनीत धवन, डा. आलोक दास, डा. अन्नू त्यागी, डा. रमांशु सिंह, शक्ति सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन तथा संयोजन डा. धीरेन्द्र चौधरी ने किया।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad
 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!