भाजपाजनों ने मास्क व सेनेटाइजर का किया वितरण | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
भाजपाजनों ने मास्क व सेनेटाइजर का किया वितरण | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए अस्पतालों में आकर  कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने के लिए शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने जागरूक किया। अस्पताल द्वार पर ही भाजपा नेता लोगो को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदपुर पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। अस्पताल में मुख्य द्वार पर ही वे लोग कोविड-19 नियम का पालन करते हुए बैठ गए। अस्पताल पर इलाज हेतु जो भी मरीज आता, वे उनको द्वार पर ही मास्क व सेनिटाइजर वितरित करते हुए कोविड-19 का वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखना होगा कि जनसेवा में कोविड-19 से बचाव संबंधी नियमों का उल्लंघन न हो। प्रत्येक कार्यकर्ता को सजग रहना होगा। दूसरों के लिए जो मदद कर सकें, उसके लिए तत्पर भी रहना होगा। समाज के सभी लोग सुरक्षित होंगे तभी आगे राजनीति भी होगी। प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित रखने की कोशिश हो। इस अवसर पर महामंत्री पवन शर्मा, राजेश यादव, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, घनश्याम यादव, सुरेन्द्र मिश्रा, संदीप उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!