नया सबेरा नेटवर्क
पंकज बिन्द
महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत मया में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर की कोरोना संक्रमण की जांच किया। जानकारी के अनुसार 20 लोगों की एनटीपीसीआर किट के माध्यम से जांच की गयी जहां सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दिया। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए टिप्स भी दिये। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद जायसवाल, सहयोगी राजेश शर्मा, राजू गौतम, लाला गौतम, विकास गौतम आदि लोग मौजूद रहे।
from NayaSabera.com


