पुलिस ने तथाकथित पत्रकारों को आवभागत के साथ दिखाया कानूनी आईना | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। तथाकथित पत्रकारों को उस समय पुलिस ने आवभगत करते हुए कानूनी आईना दिखाया और लथाड़ते हुए उन्हें उनकी औकात बता दी जब दोनों कोतवाली पहुंचकर लड़की भगा ले जाने के प्रकरण में दलाली कर मामले को रफा-दफा करवाने में जुटे थे। सूत्रों की मानें तो शहर क्षेत्र के एक मोहल्ला में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का प्रकरण कोतवाली आया था। उसी सिलसिले में पुलिस आरोपियों को पकड़कर लाई जिनसे पूछताछ कर ही रही थी कि दो तथाकथित पत्रकार जो आए दिन कोतवाली की चौखट पर मंडराकर विभिन्न प्रकरणों में दलाली के काम को अंजाम देते हैं, सीधे लड़की की मां के पास पहुंचकर उसे भयभीत करने के साथ ही आरोपियों के परिजन से दलाली की रकम तय करते हुए मामले को रफा-दफा करने की पूरी जिम्मेदारी ले लिये। साथ ही कहा कि पुलिस से हम दोनों कहकर इस प्रकरण को पूरी तरह समाप्त करवा देंगे। इस सेटिंग की जानकारी जैसे ही कोतवाली पुलिस को हुई तो आक्रोशित होते हुए दोनों की औकात बताकर लथारते हुए कानून का आईना दिखाकर विभिन्न शब्दों से उनकी हैसियत बताते हुए हिदायत देकर जाने दिया। इससे तिलमिलाए तथाकथित पत्रकार अपने कृत्य को छिपाकर पुलिस अधिकारियों की चौखट पर नाक रगड़ते हुए कोतवाली पुलिस की शिकायत किये। वहीं इस घटना को लेकर शहर में दोनों तथाकथित पत्रकारों की कार्यशैली की चर्चा बनी हुई है।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!