नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड सिरकोनी के स्वयंसेवकों द्वारा हौज स्थित ट्रामा सेंटर के एल-2 हास्पिटल में भर्ती कोरोना मरीजों के परिजनों की सेवा में भोजन व पानी के वितरण की व्यवस्था प्रारम्भ की गयी। यह कार्य अनवरत सुबह व शाम चलता रहेगा। किचन की व्यवस्था हौज ग्रामसभा के प्रधान चंदन सिंह चौहान के निवास पर की गयी है। भोजन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत विभाग प्रचारक जगदीश जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सह विभाग कार्यवाह विरेन्द्र जी, खण्ड कार्यवाह आशुतोष जी, अखिलेश जी, प्रशान्त जी, विजय जी, राजेश सिंह, ग्राम प्रधान सुरेन्द्र चौहान, ग्राम प्रधान शंकर यादव, ग्राम प्रधान अनिल यादव, ग्राम प्रधान डा. पप्पू सिंह, संजय सिंह उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from NayaSabera.com
0 Comments