महाराष्ट्र में फिर शर्मसार हुई इंसानियत, लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाया | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
महाराष्ट्र में फिर शर्मसार हुई इंसानियत, लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाया | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में इंसानियत फिर शर्मसार हुई है। लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाने का एक मामले सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 'सिटिजंस फॉर एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के 20 वर्षीय सदस्य ने राबोड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी।
अधिकारी ने बताया, ''शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे मंगलवार शाम को मसानवाड़ा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस कुत्ते को जलाये जाने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद वह घटनास्थल गया और वहां कुत्ते को अधजली अवस्था में पाया जिसे वह पशुओं के अस्पताल ले गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी।''
उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (मवेशियों को मारने या अपंग बनाने जैसे कृत्य इत्यादि करने) और पशुओं पर क्रूरता रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!